आगरा मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टे के 4 अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

आगरा मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टे के 4 अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा मलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टे के 4 अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के मलपुरा थाना पुलिस ने चैकिंग गश्त के दौरान आईपीएल के सट्टे की खाई-बॉड़ी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जखोदा पुल के पीछे नवनिर्मित कृष्णावैली कॉलोनी स्थित मकान से अभियुक्तों को पकड़ा।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 1 कैलकुलेटर, 1 पैन, 7 लिखित आईपीएल सट्टे के कागज, और 17,200 रुपये बरामद किए। बरामदगी के आधार पर थाना मलपुरा पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा ¼ जुआ अधिनियम व धारा 112(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

video

Pages