आगरा: 24 घंटे में टायरों से लदी गाड़ी चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए आरोपी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

आगरा: 24 घंटे में टायरों से लदी गाड़ी चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए आरोपी

आगरा: 24 घंटे में टायरों से लदी गाड़ी चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए आरोपी

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कंपनी के बाहर खड़ी टायरों से लदी गाड़ी की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर डिलीवरी के लिए खड़ी 12 टायरों से लदी गाड़ी शनिवार देर रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच चोरी कर ली गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दीं।

गाड़ी मालिक राम निवास सिंह ने सुबह वाहन गायब मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी डिलीवरी के लिए लाई गई थी और उसमें 12 टायर लदे हुए थे। चोरों ने सुनियोजित तरीके से रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर लिया। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते इस चोरी की घटना का चंद घंटों में खुलासा हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

video

Pages