फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में आग काकोहराम 50 से अधिक दुकानें जलकर हुईं राख अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों का नुकसान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में आग काकोहराम 50 से अधिक दुकानें जलकर हुईं राख अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में आग का
कोहराम 50 से अधिक दुकानें जलकर हुईं राख अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों का नुकसान


आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है. शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात किसी कारण से भीषण आग लग गई. आग की विकराल लपटों ने पूरी मंडी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. देर रात लगी इस आग की भयावहता ने 50 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जो कि देखते ही देखते धू धू कर जलने लगी. दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया और जब आग पर काबू पाया तो खाक दुकानों की राख व्यापारियों को मिली. लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार के अनुसार रात करीब 2 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इस अग्निकांड में छह से सात रेडीमेड की दुकानें भी जली हैं. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर दूर तक आसमान में धुआं और रोशनी दिखाई दे रही थी।

video

Pages