आगरा की भीषण गर्मी में शुरू हुई निशुल्क जल सेवा प्याऊ. कमला नगर में अक्षय तृतीया पर राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर हुआ शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

आगरा की भीषण गर्मी में शुरू हुई निशुल्क जल सेवा प्याऊ. कमला नगर में अक्षय तृतीया पर राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर हुआ शुभारंभ

आगरा की भीषण गर्मी में शुरू हुई निशुल्क जल सेवा प्याऊ. कमला नगर में अक्षय तृतीया पर राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर हुआ शुभारंभ

आगरा:-अग्रमिलन समिति कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा कर्मयोगी फुव्वारा, कमला नगर पर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निःशुल्क जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य प्रकाश तथा डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने राहगीरों को जल पिलाकर किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार की जल सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है, जो न केवल लोगों को राहत देती है बल्कि समाज में सेवा भाव को भी प्रोत्साहित करती है।

समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर समिति द्वारा यह जल सेवा प्रारंभ की जाती है, जो पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर चलती रहती है। शुभारंभ के अवसर पर राहगीरों को शीतल जल के साथ मौसमी फलों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरीश गोयल, पियूष गर्ग एवं गिरीश अग्रवाल थे।

video

Pages