कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना कमला नगर पुलिस टीम ने एक गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले हरेन्द्र यादव निवासी शम्भू नगर टंकी के पास, शिकोहाबाद (जनपद फिरोजाबाद) ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उससे करीब 1,50,000 रुपये भी वसूल लिए। जब पीड़िता ने आगे रुपये देने से इनकार किया, तो आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल कर दिए।

इस मामले में थाना ट्रांस यमुना पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 62/2025 के तहत धारा 64/123/352/351(3)/308 बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना थाना कमला नगर को सौंपी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अप्रैल 2026 को आरोपी हरेन्द्र यादव पुत्र मुन्नीलाल को ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

video

Pages