आगरा में चेन स्नैचिंग का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

आगरा में चेन स्नैचिंग का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आगरा में चेन स्नैचिंग का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 को वादी, जो कि एक सैनिक हैं, अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना सदर बाजार पर तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 196/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्वालिटी चौराहे के पास से आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक बाल अपचारी साथी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन को गलाकर बनाया गया पीली धातु का टुकड़ा, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक लाल बटुआ बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि उसने अपने बाल अपचारी साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद दोनों फिरोजाबाद गए, जहां उन्होंने छीनी गई चेन को गलवाकर टुकड़ा बनवा लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages