नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा। थाना बाह पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुरजीत पुत्र रामधनी द्वारा थाना बाह में तहरीर दी गई थी कि दिनांक 20.11.2025 को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। काफी तलाश के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना बाह पर मु0अ0सं0 230/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना बाह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त अमरचन्द पुत्र राजकुमार को बस स्टैंड बाह से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, इससे पूर्व दिनांक 25.11.2025 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया था, तथा दिनांक 17.12.2025 को मुख्य अभियुक्त सुरजीत पुत्र रामधनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त अमरचन्द पुत्र राजकुमार ग्राम खेतलीपुरा, थाना खेडा राठौर, कमिश्नरेट आगरा का निवासी हैं।