ट्रांस यमुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का ट्रक बरामद, बुलंदशहर गैंग के 4 शातिर चोर गिरफ्तार
आगरा:- थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने नगर जोन की SOG और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झरना नाला क्षेत्र से चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रक बरामद किया है।
यह मामला 6 फरवरी 2026 को सामने आया था, जब वादी ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 फरवरी की रात उसका ट्रक ईंट मंडी के पास खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने 11 अप्रैल को सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने टेडी बगिया, हाथरस रोड क्षेत्र से ट्रक चोरी किया था और लंबे समय बाद उसे बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आमिर, इमरान, गफुरान और नदीम के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जनपद के निवासी हैं। इनमें से गफुरान और आमिर पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस सफल खुलासे में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अभिषेक तिवारी (प्रभारी सर्विलांस), उ0नि0 सोहनपाल सिंह (प्रभारी SOG), उ0नि0 हरीश कुमार, उ0नि0 प्रवीण कुमार, उ0नि0 हिमांशु सैनी, उ0नि0 हिमांशु तोमर, उ0नि0 मोहित कुमार सहित सर्विलांस टीम एवं SOG नगर जोन के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।