इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल, आगरा के युवक पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल, आगरा के युवक पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल, आगरा के युवक पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

लखनऊ/आगरा:-जिले के एक युवक पर लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के साथ गंभीर अपराध करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने चार साल बाद एक खौफनाक मोड़ ले लिया, जब आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप झेला।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर हुसैनगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के गड़साल क्षेत्र निवासी आरोपी अमित कुमार, जो हैंडीक्राफ्ट का काम करता है, की दोस्ती चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए लखनऊ की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती उस समय से ही यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि युवक ने पहले विश्वास में लेकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कीं और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता के अनुसार, 21 अप्रैल की रात आरोपी उसके लखनऊ स्थित फ्लैट में जबरन घुस आया। उसने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद रात करीब 2 बजे युवती ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

 यह मामला सोशल मीडिया पर बढ़ती दोस्तियों के खतरों और सतर्क रहने की जरूरत को एक बार फिर उजागर करता है।

video

Pages