जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न

सभी बीईओ प्रतिदिन एक स्कूल का करेंगे निरीक्षण,बच्चों के साथ मिड-डे मील में होंगे शामिल, निरीक्षण के बाद भेजेंगे फोटो

नवीन सत्र हेतु घर घर जाकर, बच्चों नामांकन कराने "स्कूल चलो अभियान" का गंभीरता से हो संचालन,आरटीई के तहत पंजीकृत शतप्रतिशत बच्चों का प्रवेश हो सुनिश्चित, प्रवेश न लेने वाले स्कूलों को करें चिह्नित, होगी प्रभावी कार्यवाही- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की कम उपस्थिति तथा लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश न होने पर जताई नाराजगी

शैक्षिक सत्र- 2026- 27 में नामांकित छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने, 30 अप्रैल तक प्रेरणा,यूडाइस पोर्टल पर शतप्रतिशत अगली कक्षा में प्रमोट (कक्षोन्नति) की फीडिंग करने को किया निर्देशित


आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन कराने, आरटीई के तहत सभी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश, शैक्षिक सत्र- 2026- 27 में नामांकित छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्माणकार्यों की अद्यतन स्थिति,, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निपुण भारत मिशन,समय पर विद्यालयों का निरीक्षण और परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स के शेष कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम "स्कूल चलो अभियान"की समीक्षा की जिसमें जिलाधिकारी ने नवीन छात्र छात्राओं के नामांकन की कक्षावार जानकारी तलब की लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रवेश पर उन्होंने नवीन सत्र में प्रवेश हेतु घर घर जाकर,बच्चों के नामांकन कराने "स्कूल चलो अभियान" का गंभीरता से संचालन करने के निर्देश दिए,जिससे कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न रह पाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिक्षकों का अहम रोल है। वह अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयो में नामांकन कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की कम उपस्थिति तथा लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश न होने पर कड़ी नाराजगी जताई लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाकर प्रवेश सुनिश्चित करने तथा 30 अप्रैल तक प्रेरणा पोर्टल पर नव प्रवेशी व अगली कक्षा में प्रमोट (कक्षोन्नति) की फीडिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009(आरटीई) के तहत लॉटरी सिस्टम से पंजीकृत बच्चों की सूची तलब की जिसमें बताया गया कि कुल 8112 छात्र छात्राओं को स्कूल अलॉट किए गए हैं जिसमें अद्यतन स्थिति तक 5899 बच्चों का प्रवेश पूर्ण हो गया है, कुछ स्कूल प्रवेश लेने में अवरोध,अड़चन पैदा कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने ऐसे स्कूलों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि ऐसे 18 निजी स्कूलों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं, जिलाधिकारी ने इन सभी स्कूलों में बीईओ को भेज कर स्कूलों से प्रवेश न लेने के कारण सहित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,तथा अन्य शेष बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए तथा प्रवेश न लेने वाले स्कूलों को चिह्नित करें उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में शैक्षिक सत्र- 2026- 27 में नामांकित छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों के वितरण की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति करा दी गई है तथा नामांकन के अनुसार पुस्तकों का वितरण किया गया है, जिलाधिकारी ने शेष सभी बच्चों को पुस्तक वितरण कराने,सभी स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आहूत कर, मीटिंग के कार्यवृत्त में पुस्तक वितरण सुनिश्चित किया गया है को शामिल करने तथा उस पर अभिभावकों के भी हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मिड-डे मील की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि 63 स्कूलों में अक्षय पात्र द्वारा तथा शेष में रसोइयों द्वारा मध्यान्ह भोजन प्रदान किया जाता है, तथा 01 लाख बच्चों के मिड डे मील क्षमतायुक्त बृहद किचेन का निर्माण प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने सभी बीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बीईओ प्रतिदिन एक स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा बच्चों के साथ मिड-डे मील में भी शामिल होंगे उन्होंने सभी बीईओ को निरीक्षण के बाद फोटो भेजेने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को मिड डे मील के साथ स्कूल में गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा रही है या नहीं का भी साथ साथ मूल्यांकन कर कमी मिलने पर शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाए।
जिलाधिकारी ने ग्रीष्म अवकाश के बाद 01 माह की समय सीमा तय करते हुए स्वयं भी स्कूल निरीक्षण पर जाने की बात कही तथा कहा कि परिषदीय विद्यालयों में यदि शैक्षिक सुधार नहीं होता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की समीक्षा कर फर्नीचर उपलब्धता, नवीन स्कूल भवन निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्माण कार्य को समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने, निर्माण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में निपुण विद्यालय योजना की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 451 निपुण विद्यालय हैं ,जिलाधिकारी ने परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक प्रगति हेतु रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड,जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य,सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।
................

video

Pages