जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह के साथ यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह के साथ यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह के साथ यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

आगरा कॉलेज, आगरा सहित विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए कड़े निर्देश।

आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह के साथ उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ०प्र० पुलिस में होमगार्ड्स पदों पर इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आगरा कॉलेज, आगरा सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगरा कॉलेज में सभी ब्लॉक ए, बी, एवं सी, ह्यूमेन विंग तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम इत्यादि कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष निर्देश दिए कि द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश द्वार पर ’ग्रीन नेट’ या शेड की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षा केन्द्र पर शीतल पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सहित सभी मूल-भूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने और बायोमेट्रिक अटेंडेंस को छायादार स्थान पर कराने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को असुविधा न हो। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, सीटिंग प्लान आदि का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी तकनीकों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गरिमा भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और परीक्षा देने में कोई असुविधा न हो। 
गौरतलब है कि जनपद में में 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है,इसके लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 75168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 03 से 05 बजे तक दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान सहित केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे। 
-----------------------

video

Pages