धरना स्थल से मृतक का संबंध जोड़ना गलत, प्रशासन ने तालाब समस्या के समाधान के लिए किए प्रयास — जिला पंचायत राज अधिकारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

धरना स्थल से मृतक का संबंध जोड़ना गलत, प्रशासन ने तालाब समस्या के समाधान के लिए किए प्रयास — जिला पंचायत राज अधिकारी

धरना स्थल से मृतक का संबंध जोड़ना गलत, प्रशासन ने तालाब समस्या के समाधान के लिए किए प्रयास — जिला पंचायत राज अधिकारी

आगरा:-ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास स्थित धरना स्थल पर मृतक मिठ्ठन लाल के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का जिला पंचायत राज अधिकारी ने खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कहना कि “प्रशासन ने कोई सुधि नहीं ली और शिकायतों के बावजूद तालाब की सफाई नहीं कराई गई” पूरी तरह निराधार और भ्रामक है।

जिला प्रशासन के अनुसार, विकास खंड अछनेरा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से लगातार संवाद किया गया है। साथ ही तहसील किरावली प्रशासन ने तालाब की पैमाइश कराकर समस्या के समाधान के प्रयास किए हैं। ग्राम सचिव द्वारा जल निकासी के लिए मौके पर पंप सेट भी लगवाया गया है, जिससे समय-समय पर पानी निकासी का कार्य कराया जा रहा है।

प्रशासन ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा तालाब की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और आगामी 15 से 20 दिनों में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामवासियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त तालाब के चारों ओर घनी आबादी है, जहां ग्रामीणों द्वारा लगातार कूड़ा डाला जाता रहा है। तालाब में जलकुंभी की समस्या भी है, जिसके स्थायी समाधान के लिए जिला कृषि विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वर्गीय श्री मिठ्ठन लाल (उम्र लगभग 80–85 वर्ष) पिछले एक सप्ताह से आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे और वहीं उनका निधन हुआ। ऐसे में उनकी मृत्यु को धरना स्थल से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से गलत और अनुचित है।

video

Pages