आगरा:इस्लाम नगर टेड़ी बगिया में सैय्यद सादिक शाह बाबा की मजार पर भव्य उर्स का आयोजन
जनपद आगरा के इस्लाम नगर स्थित 5वीं मस्जिद परिसर में सैय्यद सादिक शाह बाबा की मजार पर बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य उर्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मजार पर चादरपोशी की और बाबा से अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं।
उर्स के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी रही। मजार के खादिम सूफी सब्बीर जहीरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से यहां उर्स का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसमें हर साल दूर-दूर से लोग शिरकत करते हैं।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण कब्बाली रही, जिसमें सासनी से आए कब्बाल अल्लाह मेहर ने अपने सूफियाना कलाम से माहौल को पूरी तरह से रूहानी बना दिया। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित लोग झूम उठे और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सज्जन अली,पत्रकार परवेश अल्वी, साकिर अल्वी, अकरम अल्वी सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
उर्स का यह आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जहां सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।