दहेज हत्या के प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त को थाना कमलानगर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
जनपद आगरा:-थाना कमलानगर पर वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि वर्ष 2025 दिसंबर माह में वादी ने अपनी पुत्री का विवाह प्रिंस के साथ किया था। जनवरी माह से वादी की पुत्री के ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। दिनांक 01.04.2026 को वादी को सूचना प्राप्त हुई कि उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई है।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कमलानगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 80/85/351(2)/115(2) BNS व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस उर्फ भोला पुत्र महेश चंद निवासी बल्केश्वर थाना कमला नगर कमिश्नरेट आगरा है। वांछित अभियुक्तों में महेश चंद और महेश चंद की पत्नी शामिल हैं।