आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक लाख रुपये में मेडिकल पास कराने के नाम पर ठगी का आरोपी पकड़ा. स्टेडियम के बाहर भर्ती रैली में आए युवक को दिया था झांसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक लाख रुपये में मेडिकल पास कराने के नाम पर ठगी का आरोपी पकड़ा. स्टेडियम के बाहर भर्ती रैली में आए युवक को दिया था झांसा

आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक लाख रुपये में मेडिकल पास कराने के नाम पर ठगी का आरोपी पकड़ा. स्टेडियम के बाहर भर्ती रैली में आए युवक को दिया था झांसा

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में इस समय अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. आगरा सहित 12 जिलों के युवाओं द्वारा यहां सेना में भर्ती के लिए दमखम दिखाया जा रहा है. वहीं आर्मी इंटेलीजेंस सक्रिय दलालों पर नजर रखे हुए है जिससे कि भर्ती रैली पूरी तरह से पारदर्शी हो सके. आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने ऐसे ही एक ठग को अरेस्ट किया है. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. टीम को उसके पास से कुछ इंजेक्शन और दस्तावेज भी मिले है।

एकलव्य स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थी को झांसा देने का किया प्रयास

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए अभिषेक राजपूत नाम के अभ्यर्थी ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज कराई है. उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ एकलव्य स्टेडियम के बाहर खड़ा था. तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसने खुद को नीरेश निवासी बमरौली कटारा बताते हुए संपर्क किया।

एक लाख रुपये में मेडिकल पास कराने का किया दावा

आरोपी ने दावा किया कि उसकी भर्ती प्रक्रिया में अच्छी पकड़ है और वह एक लाख रुपये में मेडिकल सहित अन्य सभी दिक्कतों को खत्म कर पक्की भर्ती करा सकता है. उसने अपने मोबाइल में भर्ती से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी दिखाए. अभिषेक ने इसकी सूचना आर्मी इंटेलिजेंस को दी सूचना के आधार पर इंटेलिजेंस ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाना सदर बाजार लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

video

Pages