आगरा में डंपर हादसा: बालूगंज पेट्रोल पंप के पास नाले में गिरा गिट्टी से भरा डंपर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

आगरा में डंपर हादसा: बालूगंज पेट्रोल पंप के पास नाले में गिरा गिट्टी से भरा डंपर

आगरा में डंपर हादसा: बालूगंज पेट्रोल पंप के पास नाले में गिरा गिट्टी से भरा डंपर

आगरा के बालूगंज पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह एक बेकाबू डंपर नाले में जा गिरा और टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल की कोठी से जा टकराया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

डंपर चालक की लापरवाही के चलते वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। डंपर के एक साइड के पहिये नाले में धंस गए, जिससे वह सीधे प्रहलाद अग्रवाल की कोठी की बाउंड्री वाल से जा टकराया।

कोठी की बाउंड्री वाल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, पानी की पाइप लाइन पूरी तरह टूट गई, और बिजली के तार, मीटर और अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।

video

Pages