पृथ्वी दिवस पर डायट आगरा में वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

पृथ्वी दिवस पर डायट आगरा में वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पृथ्वी दिवस पर डायट आगरा में वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आगरा:-पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), आगरा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आगरा, अनिरुद्ध यादव के मार्गदर्शन में संस्थान परिसर में श्रमदान एवं वृक्षारोपण किया गया। सभी प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं हरित परिसर के महत्व पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम के उपरांत  “पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी दिवस” विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने विचारों को सृजनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उकेरा गया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहे।

इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा, अनिरुद्ध यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जीवन के प्रत्येक पहलू से जुड़े हुए हैं। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर तथा उनकी देखभाल कर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत प्रयास करने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन सेवापूर्व प्रभारी यशवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रवक्ता हिमांशु सिंह,यशपाल सिंह और अबू मुहम्मद आसिफ़ द्वारा किया गया।इस अवसर पर संजीव कुमार सत्यार्थी, लक्ष्मी शर्मा, डॉ प्रज्ञा शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, रचना यादव,मुकेश कुमार सिन्हा (प्रशासनिक अधिकारी), गौरव भार्गव, अमित दीक्षित, आकांक्षा लवानिया, लाल बहादुर सिंह, तिलक जंग पांडे उपस्थित रहे।

video

Pages