सावधान! गांव गढ़ी टिकैत में मौत को दावत दे रहा जर्जर बिजली का खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
जनपद आगरा- एत्मादपुर क्षेत्र के थाना बरहन के गांव गढ़ी टिकैत में एक बिजली का खंभा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसमें स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। गांव गढ़ी टिकैत में सड़क के किनारे खड़ा जर्जर बिजली का खंभा नींव से उखड़ चुका है।
बिजली के खंभा की नींव पूरी तरह उखड़ चुकी है। जिससे वह कभी भी गिर सकता है। जिससे एक अनहोनी घटना गठित हो सकती है।
ग्रामीणों को बड़े हादसे का डर?
यह बिजली का खंभा रिहाइशी इलाके और आवाजाही वाले रास्ते के बेहद करीब है। तेज हवा या बारिश के दौरान इसके गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है।
बिजली का ग्रामीणों को खतरा
खंभे पर लगे हाई-वोल्टेज तार अगर टूटे तो इलाके में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को सूचित किया है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की हुई है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहा है।
इस खंभे की हालत दिन- ब- दिन खराब होती जा रही है। बच्चे इसके पास खेलते है और गाड़ियां यहां से गुजरती हैं। अगर यह गिरता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। बड़ा सवाल