ताजगंज में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

ताजगंज में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहलाई निवासी पवन पुत्र हाकिम सिंह ने मानसिक तनाव में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

बताया जा रहा है कि पवन ने अपने सुसाइड नोट में पथवारी मंदिर निवासी एक किन्नर मित्र और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि आरोपी उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

सुसाइड नोट में पवन ने यह भी उल्लेख किया है कि उससे 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते वह बुरी तरह टूट गया था और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सीधा-सीधा ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला है।

बताया जा रहा है कि पवन ने इस मामले की शिकायत पहले पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसकी परेशानी बढ़ती गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश जारी है।

video

Pages