थाना शमशाबाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आगरा कमिश्नरेट के तहत चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना शमशाबाद पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 19 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि वाद संख्या 2460/24, धारा 323/504 भादवि एवं 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और ग्राम कुतुकपुर में दबिश देकर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम कुतुकपुर, थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में लगातार जारी है।