आगरा में शादी के एक महीने बाद ही युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत नई नवेली पत्नी खो बैठी सुधबुध - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आगरा में शादी के एक महीने बाद ही युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत नई नवेली पत्नी खो बैठी सुधबुध

आगरा में शादी के एक महीने बाद ही युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत नई नवेली पत्नी खो बैठी सुधबुध

आगरा में दुखद और दर्दनाक खबर आई है. शादी के एक महीने बाद ही युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई. युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था. बरौली अहीर के कबीस चौराहे के पास सामने से आ रहे लोडिंग आटो से उसकी भिड़ंत हो गई. हादसे में युवक की मौत् हो गई. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. नई नवेली दुल्हन सुधबुध खो बैठी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

झील जाटव मौजा तनौरा नूरपुर में रहने वाले सौरभ पुत्र सुभाष सिंह मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था. कबीस चौराहा के पास सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो ने उसे टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाने से पहले रास्ते में ही सौरभ ने दम तोड़ दिया. आक्रोशित लोगों ने कबीस चौकी का घेराव कर जाम लगा दिया. मौके पर थाना डौकी और बमरौली कटारा पुलिस पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आटो चालक भाग गया है. परिजनों ने बताया कि सौरभ की शादी बीते 10 मार्च को ही हुई थी।

video

Pages