हनुमान जयंती पर बजरंगदल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा।
आगरा - हनुमान प्रकट्योसव के अवसर पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा आगरा के टेढ़ी बगिया चौराहा स्थित विशाल शोभा यात्रा बड़े धूम धाम से निकाली गई । शोभा यात्रा में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा पूरा बतावरण भगवामय हो गया। सैकड़ों बजरंगियों ने शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारों के संग भक्ति धुन पर झूम कर नृत्य किया। शोभा यात्रा हनुमान चौक टेढ़ी बगिया से हाथरस रोड,ईंट मंडी, सोहराव वाटिका,से जलेसर रोड,सौ फुटा रोड,अम्बेडकर पार्क, ओम वाटिका,वर्कशॉप से होते हुए। टेढ़ी बगिया स्थित हनुमान मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा के दौरान बजरंगियों का क्षेत्रीय लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत और पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में हनुमान स्वरूप झांकी की आरती की गई। प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जिसमें पुलिस बल की तैनाती रही।शोभायात्रा का दौरान एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय और थाना ट्रांस यमुना प्रभारी हरेंद्र मालिक,थाना फोर्स के साथ मौजूद रहे। यात्रा के दौरान किसी भी तरह का माहौल न बिगड़े। इसको लेकर विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा में जिला प्रचारक सचिन,विभाग मार्ग प्रमुख नागेन्द्र विभाग मंत्री नवल त्यागी कार्यवाहक भुजवेंद्र सिकरवार,अनुज,ऋषि, ध्रुव ,पिंकी,अनिल, नमित,सूरज,समाजसेवी पवन समाधिया,आशु सिसोदिया, उज्ज्वल शशांक,शेलू दिनेश, कृष्णकांत विजय ,राम व अन्य रामभक्त उपस्थित रहे।