आगरा:जमीनी विवाद मामले में डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 अप्रैल 2026

आगरा:जमीनी विवाद मामले में डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

आगरा:जमीनी विवाद मामले में डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

आगरा:-जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पिनाहट क्षेत्र के किसान ब्रजमोहन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की। वीडियो में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद, विषाक्त पदार्थ सेवन तथा निष्पक्ष जांच की मांग से संबंधित विषय उठाए गए थे।

जिलाधिकारी ने संबंधित किसान की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विवादित भूमि की पैमाइश एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबेर बेग को निर्देशित किया। साथ ही लेखपाल के साथ मौके पर जाकर पैमाइश कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

किसान ब्रजमोहन ने जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेने एवं न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जांच की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।


video

Pages