आगरा में परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर नीला झंडा लगाने वाले चार आरोपी पुलिस ने किए अरेस्ट माहौल खराब करने का किया था प्रयास
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 स्थित परशुराम चौक पर बीते मंगलवार को जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लगाने और नारेबाजी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर इनकी पहचान की. इन अराजक तत्वों की हरकत से ब्राह्मण समाज में आक्रोश छा गया था और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौक पर प्रदर्शन किया था. पुलिस को 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
वीडियो के आधार पर की पहचान
परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर नारेबाजी, झंडा लगाने पर ब्राह्मण समाज ने थाना सिकंदरा में एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने घटना के वीडियो खंगाले और आरोपियों की पहचान की. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र और प्रशांत को अरेस्ट किया है.
माहौल खराब करने का किया था प्रयास