आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी 6 मई तक सभी तहसीलों में प्रगणकों को मिलेगी आनलाइन ट्रेनिंग 22 मई से ये लोग घर-घर आएंगे जनगणना करने - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी 6 मई तक सभी तहसीलों में प्रगणकों को मिलेगी आनलाइन ट्रेनिंग 22 मई से ये लोग घर-घर आएंगे जनगणना करने

आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी 6 मई तक सभी तहसीलों में प्रगणकों को मिलेगी आनलाइन ट्रेनिंग 22 मई से ये लोग घर-घर आएंगे जनगणना करने

आगरा:-जनगणना 2027 को लेकर 16 अप्रैल से 6 मई तक सभी तहसीलों में प्रगणक और सुपरवाइजर को आनलाइन जनगणना की ट्रेनिंग दी जा रही है. शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने आरबी पीजी कॉलेज कालिंदी विहार में चल रहे तहसील एत्मादपुर के प्रगणक /पर्यवेक्षक के जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा शत-प्रतिशत डिजिटल (CMMS पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगणक (enumerator) और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई के बीच सभी तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद 07 मई से 21 मई तक स्व गणना का कार्य चलेगा. 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जा रही जानकारी को ध्यान से सुनें, समझें इससे जनगणना कार्य में काफी आसानी होगी।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने आमजन से 'स्व-गणना पोर्टल' डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण करने की अपील की जिलाधिकारी ने स्व जनगणना कार्य का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ कहा कि आमजन की जागरूकता से जनगणना का कार्य आसानी से संपन्न कराया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य को पूरा होने के बाद प्राप्त डेटा का उपयोग लोक कल्याणकारी योजनाओं को बनाने में होगा, सटीक शुद्ध जनगणना कार्य से पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

video

Pages