आगरा में अबु उलाह दरगाह के पास होटल में लगी आग. अफरातफरी मची गर्मियों में बढ़ी आग लगने की घटनाएं - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

आगरा में अबु उलाह दरगाह के पास होटल में लगी आग. अफरातफरी मची गर्मियों में बढ़ी आग लगने की घटनाएं

आगरा में अबु उलाह दरगाह के पास होटल में लगी आग. अफरातफरी मची गर्मियों में बढ़ी आग लगने की घटनाएं

आगरा में सुबह जहां मंटोला में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई तो वहीं दोपहर को हाइवे स्थित अबुउलाह दरगाह के पास संचालित एक होटल में भी आग लग गई. सर्विस रोड पर स्थित होटल सिटी इन में दोपहर करीब तीन बजे एक कमरे में आग लगी जो कि देखते ही देखते लपटों के रूप में उठने लगी. इससे होटल में अफरातफरी मच गई. स्टाफ और लोग निकलकर बाहर आ गए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

दो दमकलों ने 45 मिनट में पाया आग पर काबू

दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाने का प्रयास किया. करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया. आग के कारण कमरे में रखा सामान और पलंग आदि जल गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुबह मंटोला में लगी आग

आगरा के मंटोला में जूता फैक्ट्री है. सोमवार सुबह फैक्ट्री में आग लग गई, आग की चपेट में केमिकल के ड्रम और चमड़े का सामान आने से आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है, कई मीटर तक धुआं दिखाई देने से मंटोला क्षेत्र के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए. दुकानदारों में खलबली मच गई।

video

Pages