आगरा में हाइवे पर एक्सीडेंट. महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम. वाहनों का लगा लंबा जाम
आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर एत्मादपुर के बरहन मोड़ पर एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई. महिला बाइक पर बैठकर आगरा अपने एक रिश्तेदारी में आ रही थी लेकिन तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने एक लेन को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया।
जानिए क्या है मामला
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव मटसेना में धर्मेंद्र रहते हैं. सोमवार दोपहर वह अपनी पत्नी 33 साल की रूपा को बाइक पर बैठाकर आगरा एक रिश्तेदारी में जा रहे थे. एत्मादपुर के बरहन तिराहे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला की मौत पर आक्रोशित लोगों ने एक लेन बंद कर हाइवे जाम कर दिया. सूचना पर परिजन भी आ गए और हंगामा करने लगे. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने. आक्रोशित भीड़ का कहना था कि यहां लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आए दिन यहां जाम और हादसे होते रहते हैं।
हाइवे पर लगा लंबा जाम