एसपीएस पब्लिक स्कूल:प्रबंधक शिवम सिकरवार की विशेष पहल,कम फीस में बेहतर शिक्षा
जनपद आगरा:-आज के समय में शिक्षा महंगी होती जा रही है, जिससे कई परिवार अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई दिलाने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में एसपीएस पब्लिक स्कूल हाथरस रोड पीली पोखर आगरा के प्रबंधक शिवम सिकरवार की पहल एक सराहनीय कदम के रूप में सामने आई है। उनका उद्देश्य है कि हर बच्चे को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
शिवम सिकरवार ने शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा के रूप में देखने की सोच अपनाई है। इसी कारण विद्यालय में फीस को बेहद कम रखा गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के परिवार भी अपने बच्चों को अच्छे माहौल में पढ़ा सकें। कम फीस के बावजूद स्कूल में पढ़ाई के स्तर से कोई समझौता नहीं किया गया है।
विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं जैसे एसी क्लासरूम, सीसीटीवी निगरानी, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी उपलब्ध हैं, जो बच्चों के समग्र विकास में सहायक हैं। इसके साथ ही अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देती है और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।