मिशन शक्ति अभियान के तहत इरादतनगर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत इरादतनगर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत इरादतनगर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

आगरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना इरादतनगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में पूर्वी जोन की पुलिस टीम ने गांव-गांव और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की घटना को छिपाने के बजाय उसकी सूचना देना बेहद जरूरी है।

अभियान के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें यह समझाया गया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

मिशन शक्ति-5 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है। पुलिस की इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।


video

Pages