डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को मिला पर्यावरण साथी सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को मिला पर्यावरण साथी सम्मान

डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को मिला पर्यावरण साथी सम्मान 

आगरा :-पर्यावरण शिक्षण केंद्र अहमदाबाद के द्वारा डायट प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार वार्ष्णेय को पर्यावरण साथी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि उनको यह पुरस्कार नवंबर 2025 में शिमला में आयोजित कार्यक्रम में मिलना था परंतु उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग ना कर पाने के कारण आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में पर्यावरण शिक्षण केंद्र के तत्वाधान में आयोजित विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यशाला के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, पर्यावरण शिक्षण केंद्र के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जितेंद्र पटेल एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नीरज पाल के द्वारा उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बधाई देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की उनकी उपलब्धि पर शिक्षकों एवं डायट स्टाफ में खुशी की लहर है।

video

Pages