दक्षिण विधानसभा के विकास ने पकड़ी रफ्तार, करीब 87 करोड़ से बनेगी उच्च गुणवत्ता की सड़क
आगरा के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सुभाष पार्क से मारुति स्टेट चौराहे तक अत्याधुनिक सुविधा युक्त महामार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण, सीवर लाइन, वाटर सप्लाई, विद्युत के नये पोल लगाना और यूटिलिटी के कार्य शामिल हैं।
इस परियोजना की विशेषताएं हैं:
1. आसीसी व्हाइट टैपिंग RCC White Topping तकनीक से सड़क निर्माण
2. भविष्य की सुरक्षा हेतु यूटिलिटी डक्ट Utility Duct
3. सीवर लाइन कनेक्टिविटी
4. आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग एवं हरियाली
5. फुटपाथ एवं पार्किंग की व्यवस्था
6. 5 वर्ष की रखरखाव गारंटी
दूसरे चरण में, मारूति स्टैंट क्रॉसिंग से हनुमान मंदिर 100 फुटा रोड तक दोनों साईड सी.सी. फर्श, सीवर का कार्य, वाटर सप्लाई कार्य, विद्युत के नये पोल लगाना और यूटिलिटी के कार्य लगभग 3205 लाख रूपये की से स्वीकृत हो जायेगा।