संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

आगरा। Uttar Pradesh Police के तहत डीसीपी पूर्वी के निर्देशन में थाना निबोहरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की गश्त लगातार जारी रहेगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

video

Pages