भगवान परशुराम शोभायात्रा का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

भगवान परशुराम शोभायात्रा का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ

भगवान परशुराम शोभायात्रा का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ

 महर्षि भगवान परशुराम की आरती कर शोभायात्रा में दिखा सामाजिक समरसता का संदेश

 भगवान परशुराम  न्याय के प्रतीक उनका फरसा  धर्म की स्थापना का देता है संदेश- योगेंद्र उपाध्याय

 दर्जनों झांकियां के साथ शोभायात्रा में सर्व समाज ने सामाजिक एकता का लिया संकल्प

आगरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति  द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शमसाबाद रोड  स्थित इन्द्रापुरम, राजपुर चुंगी में  निकाली गई।  भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकर के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।  इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का साफा पहनाकर एवं भगवान परशुराम का शस्त्र प्रतीक चिन्ह फरसा भेंटकर स्वागत किया।  शोभा यात्रा के मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा महर्षि भगवान परशुराम जी का त्याग और बलिदान उनका शौर्य और पराक्रम आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने जीवन पर्यंत अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में धर्म स्थापना के लिए कार्य किया। उनका फरसा अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने कहा भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि भगवान परशुराम जी का शौर्य और पराक्रम धर्म रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।
भव्यता से परिपूर्ण आयोजन में युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों सहित समस्त समाजबंधुओं में भक्ति, आस्था और ऊर्जा का अविरल वेग देख हर कोई उत्साहित नजर आया। 
इस अवसर पर भगवान परशुराम जी से सभी लोगों की सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। दर्जनों झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सभी समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ,  विशिष्ट अतिथि  सीमा उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस,  मधुसूदन शर्मा , पूर्व विधायक बाह,  अशोक दीक्षित , 
शोभायात्रा अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ,  महामंत्री अजय शर्मा ,  महावीर शर्मा , देवेन्द्र रावत  (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा), डॉ आलौकिक उपाध्याय , सूरज शर्मा , राजकुमार  प्रधान पलिया सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

video

Pages