आगरा: मारुति स्टेट से सिकंदरा मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस की बड़ी पहल!
आगरा:- पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात इमरान अहमद के द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में (रूट न.-03) मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहे मार्ग का विशेष निरीक्षण किया गया। यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है।
इस मार्ग पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया,रेहडी व गुमटी संचालकों से संवाद स्थापित कर पुनः अतिक्रमण न करने हेतु समझाया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके। दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस मार्ग पर रूट मार्शल टीएसआई श्री कमल सिकरवार की तैनाती की गयी है। मार्ग के चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके।