"संकर, सामान्य एवं मिनीकिट बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ, ई-लॉटरी द्वारा होगा चयन" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

"संकर, सामान्य एवं मिनीकिट बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ, ई-लॉटरी द्वारा होगा चयन"

"संकर, सामान्य एवं मिनीकिट बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ, ई-लॉटरी द्वारा होगा चयन"

आगरा:- उप कृषि निदेशक जी ने बताया है कि जनपद के कृषक बन्धुओं को सहर्ष सूचित किया जाता है कि खरीफ सीजन हेतु सामान्य, संकर एवं बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाईट https://agriculture.up.gov.in पर दिनांक 22.04.2026 से प्रारम्भ हो गयी है। कृषक बन्धु कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत दलहन (उर्द, मूंग एवं अरहर), तिल, बाजरा, ज्वार, धान, ढँचा, मक्का तथा श्रीअन्न फसलों (ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा एवं कोदो) के मिनीकिट, सामान्य एवं संकर बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की कट-ऑफ दिनांक 10 मई, 2026 निर्धारित की गयी है। सफलतापूर्वक बुकिंग करने हेतु कृषक का वेबसाइट पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर लाभार्थीयों का चयन ई-लॉटरी प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कृषक विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों अथवा निकटतम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

...…........

video

Pages