समाजवादी छात्र सभा आगरा महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, अमित प्रताप सिंह बने अध्यक्ष
आगरा। आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी की शनिवार को घोषणा कर दी गई। नई टीम के गठन के साथ ही छात्र-छात्राओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठन ने छात्र हितों की रक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया है।
नई कार्यकारिणी में अमित प्रताप सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि होमेश कसाना को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर उपाध्यक्ष के रूप में रघुवीर बाल्मीकि, कु. वैष्णवी यादव, समीर वाल्मीकि, अमन पिप्पल, नवाज खां, दीपेन्द्र धाकरे, सलमान अब्बास और सोनू बघेल को नियुक्त किया गया है।
महानगर कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में विशाल कुलश्रेष्ठ और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति की गई है।
सचिव मंडल में सोनू सिसौदिया, शुभम बाल्मीकि, राशीद खान, पवन सिंह, निशांत कुमार, मो. नाजिम अब्बास, अनस उद्दीन, अमन जाटव, अमित शाक्य, क्रिश प्रजापति, गणेश यादव, अरुण गोस्वामी, करन प्रजापति, अनीश कुशवाह और आदित्य यादव को शामिल किया गया है।
महानगर सदस्य के रूप में रयान हुसैन, उज्जवल यादव, सौरभ प्रजापति और शिवम यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
विधानसभा स्तर पर भी अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें प्रियांक पाण्डेय (उत्तर विधानसभा), अमन जाटव (छावनी विधानसभा), ओवैश खान (दक्षिण विधानसभा) और शरद यादव (शहरी एत्मादपुर) को अध्यक्ष बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया है कि वे फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, हॉस्टल की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संघर्ष करेंगे तथा समाजवादी विचारधारा के तहत छात्र-छात्राओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेंगे।