आगरा के एसएन में हुआ 'नारी शक्ति वंदन प्राचार्य ने कहा-मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में महिला चिकित्सकों और छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आगरा के एसएन में हुआ 'नारी शक्ति वंदन प्राचार्य ने कहा-मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में महिला चिकित्सकों और छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

आगरा के एसएन में हुआ 'नारी शक्ति वंदन प्राचार्य ने कहा-मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में महिला चिकित्सकों और छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा: "नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में महिला चिकित्सकों और छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 'नारी शक्ति वंदन' जैसे कार्यक्रम न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने के संकल्प को भी दोहराते हैं। हमारा प्रयास है कि हम अपने संस्थान में एक ऐसा प्रगतिशील वातावरण प्रदान करें जहाँ हर महिला अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ संचालनः कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. ऋचा गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं सदस्य, सांस्कृतिक समिति) द्वारा किया गया। उद्बोधनः डॉ. नीतू चौहान (विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) और डॉ. सुरभि गुप्ता (प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी) ने नारी सशक्तिकरण पर ओजस्वी भाषण एवं काव्य प्रस्तुति दी। सुरक्षा जागरूकताः मिशन शक्ति, कमिश्नरेट आगरा से एसआई लवी शुक्ला एवं एलसी सोनम चौधरी ने महिला सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। सम्मानः कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्ष 2025 बैच के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. कामना, डॉ. अलका, डॉ. गीतू, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. निधि, डॉ. शिप्रा सहित कॉलेज के अन्य वरिष्ठ शिक्षक, संकाय सदस्य और पीजी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

video

Pages