संविधान के शिल्पी बाबा साहब के सिद्धातों को अपनाए युवा पीढ़ीः योगेन्द्र उपाध्याय - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

संविधान के शिल्पी बाबा साहब के सिद्धातों को अपनाए युवा पीढ़ीः योगेन्द्र उपाध्याय

संविधान के शिल्पी बाबा साहब के सिद्धातों को अपनाए युवा पीढ़ीः योगेन्द्र उपाध्याय

आगरा:-संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपनाकर युवा पीढ़ी सफल मुकाम का रास्ता तय कर सकता है। बाबा साहब की जयन्ती के अवसर पर गढ़ी भदौरिया स्थित नव संकिसा बौद्ध विहार में  आयोजित गोष्ठी में यह बात उच्च शिक्षा मंत्री उप्र कैबिनेट योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उनका स्वागत माला पहनाकर व बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर किया गया। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रमाण कर उनके कठिन जीवन व समाज व देश के लिए किए गए सकारात्मक कार्यों का भी उल्लेख किया। 
वहीं डॉ. अम्बेडकर समाज सुधार समिति द्वारा रामनगर शाहगंज स्थित अम्बेडकर चौक में अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित मेले का शुभारम्भ फीता काटकर व महात्मा बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। आयोजन समिति ने उनका स्वागत पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. आलौकिक उपाध्याय, भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष पं. देवेश पचौरी, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. राम बाबू हरित, समिति के अध्यक्ष महेश पिप्पल, मनोज कुमार, सतीश लहरी, राकेश जाटव, संदीप पिप्पल , एलिश पिप्पल, राधा मनवानी, डॉ. रेखा कुमारी आदि उपस्थित थीं।
...........

video

Pages