डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को मिला कर्मयोगी सम्मान
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में कार्यरत प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने कर्मयोगी सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सराहनीय सहयोग एवं कार्य करने के लिए प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय को कर्मयोगी सम्मान दिया गया है डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उनके सम्मान पर प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव ने डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, मुकेश सिन्हा, रचना यादव, डॉ प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम सहित समस्त डायट स्टाफ ने उनको बधाइयां दी।