आगरा के रामबाग चौराहे पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर वसूला जुर्माना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

आगरा के रामबाग चौराहे पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर वसूला जुर्माना

आगरा के रामबाग चौराहे पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर वसूला जुर्माना

आगरा शहर के व्यस्तम रामबाग चौराहे पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया। टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान रामबाग चौकी इंचार्ज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। वहीं नगर निगम के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे और अभियान की निगरानी करते नजर आए।

नगर निगम की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

video

Pages