स्थापना दिवस पर पुराने भाजपाइयों का सम्मान
आगरा:- राष्ट्र सेवा और अंतोदय के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर आगरा दक्षिण विधानसभा स्थित बालाजीपुरम के बूथ नंबर 41 पर स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थापक सदस्य गण(6 अप्रैल 1980 के सदस्य) मास्टर महेंद्र सिंह, शिवराम शर्मा,महावीर सिंह चाहर , गजेंद्र सिंह इंदौलिया, हरिदास बाबा, जगदीश प्रसाद मित्तल का भाजपा नेता के के भारद्वाज ने पटुका एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।।
भाजपा नेता के के भारद्वाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण,निस्वार्थ सेवा और बलिदान के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जो राष्ट्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।