ट्रांस यमुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

ट्रांस यमुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

ट्रांस यमुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी थी कि उनकी पत्नी चौहान हॉस्पिटल, 80 फुटा कालिन्द्री बिहार में भर्ती थीं। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 80 फुटा रोड स्थित जैन मंदिर के पास से दो अभियुक्तों—सुमित पुत्र धनपाल सिंह और साहिद उर्फ सोना पुत्र सलीम—को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। चोरी के बाद वे नंबर प्लेट हटाकर फेंक देते थे, ताकि पहचान न हो सके, और फिर चोरी की मोटरसाइकिल को राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। बिक्री से मिले पैसे को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages