वाल्मीकि समाज का बढ़ा विश्वास, सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन — शब्बीर अब्बास - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

वाल्मीकि समाज का बढ़ा विश्वास, सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन — शब्बीर अब्बास

वाल्मीकि समाज का बढ़ा विश्वास, सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन — शब्बीर अब्बास

आगरा। नगला धनी, महाराणा प्रताप नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के पहुंचने पर स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विजन से प्रभावित होकर वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने डॉ. बबलू सिंह वाल्मीकि के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वार्ड संख्या 12 की नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की गई।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों का इस तरह बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब विकास, सम्मान और समानता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. बबलू सिंह वाल्मीकि ने किया। इस दौरान गिरीश चंद गोयल, अजीज अब्बास, सवन वाल्मीकि, सुमित चौहान, दीपक कुमार, भारत खटीक, गब्बर जाटव, पप्पू भाई, विजय भाई, बच्चू सिंह, किशन भाई, रोहित, विनोद भाई, गौतम वाल्मीकि, अमर चौधरी, अरुण वाल्मीकि, नकुल, प्रवीण, जीतू, शिवा, सोनू और अर्जुन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

video

Pages