आगरा में ‘दिव्या नविता मेकओवर्स’ की ग्रैंड ओपनिंग, एक ही छत के नीचे मिलेंगी लग्जरी ब्यूटी सेवाएं
आगरा। शहर के आवास विकास क्षेत्र में दिव्या नविता मेकओवर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। करकुंज चौराहे के पास वीके बर्तन भंडार के सामने खुले इस अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने स्टूडियो की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
स्टूडियो की संचालिका दिव्या जैसवानी और नविता गांधी ने बताया कि यह सिर्फ एक पार्लर नहीं, बल्कि एक कम्पलीट ब्यूटी डेस्टिनेशन है, जहां ग्राहकों को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, हाई-एंड ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और एडवांस लाइटिंग के साथ प्रीमियम सेवाएं दी जाती हैं। यहां मेकअप एकेडमी, यूनीसेक्स लग्जरी शोरूम, नेल एक्सटेंशन और कैफे एरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतरीन अनुभव मिल सके।
उन्होंने बताया कि स्टूडियो में ब्राइडल, पार्टी और एचडी मेकअप की विशेषज्ञ सेवाएं दी जा रही हैं। एयरब्रश तकनीक, प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिंग और कस्टमाइज्ड स्किनकेयर पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे मेकअप नेचुरल और लंबे समय तक टिकने वाला रहता है।
साथ ही, मेकअप एकेडमी के माध्यम से युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वे ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकें। आगरा में इस तरह का लग्जरी और ऑल-इन-वन मेकओवर स्टूडियो खुलने से शहरवासियों को अब महानगरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।