आगरा में अंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, पुलिस-प्रशासन ने की गोष्ठी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

आगरा में अंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, पुलिस-प्रशासन ने की गोष्ठी

अंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, पुलिस-प्रशासन ने की गोष्ठी

आगरा। पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु शुक्रवार को पुलिस लाइन्स स्थित प्रशांत मेमोरियल सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में नगर क्षेत्र के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समाज के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस उपायुक्त नगर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आपसी समन्वय बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने पर विशेष बल दिया।

इसके साथ ही समाज के प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि सभी कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।


video

Pages