आगरा में समाजवादी पार्टी की जनसमस्या निवारण बैठक, जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर
आगरा: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में 18 अप्रैल 2026 को पार्टी कार्यालय, आगरा में जनसमस्या निवारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की आम जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है और हर समस्या का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विनोद श्रोतिया, आकिल अब्बास, नरेंद्र सिंह नंद, रवि मेहरा, अफरोज सैफी, इमरान कुरेशी, राम अग्रवाल, रईस अहमद साबिर, जमील खान, मोहम्मद मुनव्वर, आदिल चौधरी, ठाकुर हर्षवर्धन धाकड़, रिजवान अब्बास, सरवन सोनकर, हसीन खान, फहीम अहमद, आजाद सिंह आदि।