आगरा में 10 रुपये किराए पर बवाल: चलती ऑटो से महिला को फेंका, पीछा करने वालों को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को पकड़ा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आगरा में 10 रुपये किराए पर बवाल: चलती ऑटो से महिला को फेंका, पीछा करने वालों को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को पकड़ा

आगरा में 10 रुपये किराए पर बवाल: चलती ऑटो से महिला को फेंका, पीछा करने वालों को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को पकड़ा

आगरा: थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में शनिवार शाम एक ऑटो चालक की हैरान करने वाली हरकत सामने आई। महज 10 रुपये किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने चलती ऑटो से महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे दो महिलाएं शाहदरा जाने के लिए ऑटो में बैठीं। चालक ने 10 रुपये किराया बताया, जिस पर महिलाओं ने ऑटो से उतरने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर चालक गाली-गलौज करने लगा और विवाद बढ़ गया।

चलती ऑटो से महिला को फेंका
विवाद के दौरान चालक ने एक महिला को चलती ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

पीछा करने वालों को मारी टक्कर
घटना देख पीछे चल रहे बाइक सवारों ने ऑटो चालक का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे भी बाल-बाल बच गए।

भीड़ ने पकड़कर सिखाया सबक
इसके बाद अन्य लोगों ने पीछा कर ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

video

Pages