आगरा मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल जल्द, मनकामेश्वर से ISBT तक दौड़ेगी ट्रेन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

आगरा मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल जल्द, मनकामेश्वर से ISBT तक दौड़ेगी ट्रेन

आगरा मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल जल्द, मनकामेश्वर से ISBT तक दौड़ेगी ट्रेन

आगरा। ताजनगरी में मेट्रो सफर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने मनकामेश्वर से आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के बीच हाईस्पीड ट्रायल की तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार अप और डाउन लाइन पर ट्रायल रन किया जा रहा है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएगा।

यूपी मेट्रो की टीम ट्रायल के दौरान सिग्नलिंग, ट्रैक्शन, ट्रैक और अन्य तकनीकी सिस्टम का गहन परीक्षण कर रही है, ताकि संचालन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु हो सकें। यह ट्रायल मेट्रो के सुरक्षित और तेज संचालन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस संबंध में यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि सभी उपकरणों और सिस्टम की टेस्टिंग के लिए ट्रेन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीएमआरसी आगरा को एक विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हाईस्पीड ट्रायल के बाद मेट्रो के व्यावसायिक संचालन का रास्ता और साफ हो जाएगा। ऐसे में जल्द ही आगरा के लोग आधुनिक और तेज रफ्तार मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे शहर के यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

video

Pages