आगरा ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यमुना एक्सप्रेसवे और NH-19 पर स्पीड रडार गन से थमी रफ्तार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के कटे चालान!
आगरा:-सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक आगरा सोनम कुमार के निर्देशन में आज यमुना एक्सप्रेसवे और NH-19 पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान हाईटेक स्पीड रडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की निगरानी की गई और निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर मौके पर ही विधिक कार्रवाई की गई।
इस अभियान की जानकारी देते हुए एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहनों की अत्यधिक गति है। इसे नियंत्रित करने के लिए आधुनिक स्पीड रडार गन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक दूर से ही वाहन की सटीक गति को माप लेती है, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की पहचान करना और उन पर त्वरित कार्रवाई करना आसान हो गया है।
उद्देश्य:-चालान नहीं, सुरक्षा है प्राथमिकता
एसीपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
वाहन चालकों से अपील:-
आगरा ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि:
यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करें।
वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहनें।
लेन ड्राइविंग के नियमों को समझें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
जारी रहेगा अभियान:-