RTC स्कीम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, आगरा के 8 मार्गों पर चर्चा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

RTC स्कीम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, आगरा के 8 मार्गों पर चर्चा

RTC स्कीम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, आगरा के 8 मार्गों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश में Reducing Traffic Congestion (RTC) स्कीम के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु DGP UP महोदय की अध्यक्षता में कल एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।

इस बैठक में DCP Traffic Agra सोनम कुमार द्वारा कमिश्नरेट आगरा में चिन्हित 08 मार्गों के रूट मार्शल के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा का मुख्य उद्देश्य RTC स्कीम के तहत चिन्हित मार्गों पर यातायात जाम की समस्या को कम करना और सुगम यातायात सुनिश्चित करना था।

रूट मार्शलों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को बैठक में रखा। DCP Traffic ने सभी बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

यह पहल आगरा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

video

Pages